सिरसा के डेरा सरसाईनाथ में लगा प्राचीन जाल वृक्ष
सिरसा के डेरा सरसाईनाथ में यह जाल वृक्ष ल
गा है। इस डेरे की स्थापना बाबा सरसाईनाथ ने की थी। उसी सम से यह वृक्ष है। इतिहास के साथ यह पेड़ लोगों की आस्था का भी केंद्र है। डेरा प्रबंधन इस पेड़ का उतना ही ख्याल रखता है जितना मंदिर का।
नगर के पूर्व में बना डेरा बाबा सरसाई नाथ मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र आकर्षण भी है। गुरु गोरखनाथ के शिष्य सिद्धपुरुष बाबा सरसाईनाथ ने ही नववर्ष प्रतिपदा के दिन सिरसा नगरी की नींव रखी थी। इसलिए सिरसा को सरसाईनाथ नगरी के नाम से भी जाना जाना है। बताया जाता है कि डेरे में आकर कोई भी सच्चे मन से मुराद मांगता है तो पूरी अवश्य होती है। यहां शाहजहां के बेटे को भी जीवनदान मिला। इसके बाद शाहजहां ने यहां एक लाल पत्थर का गुम्बज बनाया। ये गुम्बज मुगल कला का जीता-जागता उदाहरण भी है
Comments
Post a Comment